निमाड़ का खास पर्व विरपोस जो रक्षाबंधन के पहले आने वाले रविवार को मनाया जाता है। यह पर्व रक्षाबंधन में शामिल निमाड़ का मुख्य पर्व है। आज रविवार के दिन सभी भाई अपनी बहन के घर विरपोस लेकर गए और रक्षाबंधन पर भाई बहन को अपने घर आने का निमंत्रण दिया। आज बहनों ने भाई का तिलक लगाकर आत्मिक स्वागत किया। आज ही के दिन भाई बहनों के घर शगुन लेकर जाते हैं। शगुन के रूप में गेहूं, चावल,दाल, घी,गुड़, कपड़ा, नारियल, मिठाई आदि सामग्री उपहार स्वरूप ले जाते हैं। सभी बहनों को भी इस पर्व का बेसब्री से इंतजार होता है। यह पर्व समूचे निमाड़ में मनाया जाता है।
आज भाई बहनों के स्नेह का पर्व विरपोस था जो इस पवित्र रिश्ते की महत्ता को दर्शाता है।
0 टिप्पणियाँ