जीवन का उपहार है माँ



आँचल में  माँ के ममता अपार।
चरणों में  माँ के काशी हरिद्वार।
मिले  माँ का आशीष न होगी हार।।

नों महीने गरभ में है धारा हमें।
हर संकट से माँ ने उबारा हमें।
माँ का हम पर है बड़ा उपकार।।

माँ की ममता धूप में हरी छाँव सी।
माँ ही तेरी गहरे पानी में नाव सी।
अधूरा लगे बिन माँ के ये संसार।।

दूजी नहीं  माँ की सेवा से सेवा कोई।
बड़ा नहीं  माँ से देवों में देवा कोई।
माँ जीवन का सबसे बड़ा उपहार।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ