आओ हम मतदान करें


(1)
नव लय नव स्वर तान भरे,
जन-गण-मन अभियान करे।
महापुण्य का महा पर्व है,
आओ हम मतदान करें।
(2)
मत से बनती है सरकारें,
जन-जन का उपकार करें।
रीत गीत संगीत पर्व है,
आओ हम मतदान करें।
(3)
भय, लालच से रहे परे,
देश हित यह काम करें।
लोकतंत्र का महा पर्व है,
आओ हम मतदान करें।
मतदान हुआ मतदान हुआ
(1)
उजाले की भनक से 
सच्चाई की खनक से 
निष्पक्षता का भान हुआ
हर द्वार प्रभाती गान हुआ।
मतदान हुआ मतदान हुआ।।
(2)
चिड़िया चहकी
कलियाँ महकी
भौरों के गुनगुन से
गणतंत्र का गुणगान हुआ।
मतदान हुआ मतदान हुआ।।
(3)
संकल्प अधूरे 
सब होंगे पूरे
उनिंद चेहरे चमक उठे
जन-गण-मन का गान हुआ।
मतदान हुआ मतदान हुआ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ